मेरा साक़ी - उरूज क़ादरी

उरूज क़ादरीउरूज क़ादरी

4 min read · 12.3K reads

कभी जो रूह पे होती है बे-हिसी तारी
दिमाग़ कैफ़ से होता है यक-क़लम आरी
पुकारता है जहान-ए-फ़रेब-कार मुझे
समन-कदा नज़र आता है ख़ारज़ार मुझे
मैं फूल छोड़ के काँटें पसंद करता हूँ
ख़ज़फ़ उठा के तिजोरी में बंद करता हूँ
बुलंद-बाल जो होता नहीं है मुर्ग़-ए-ख़याल
क़वा-ए-फ़िक्र पे छाता है मेरे इज़्मेहलाल
कभी जो चेहरा-ए-उम्मीद ज़र्द होता है
कभी जो शोला मिरे दिल का ज़र्द होता है
ख़ुदी ओ ख़ुद-निगरी मुझ पे छाई जाती है
दुरूश्त-ख़ुई मिरे दिल में राह पाती है
मिज़ाज-ए-इश्क़ में होती है जब नमी पैदा
दिल ओ दिमाग में होती है बरहमी पैदा
तो मेरा साक़ी मुझे हँस के नर्म करता है
नज़र मिला के मिरे दिल को गर्म करता है
उरूज क़ादरी
About the poet

उरूज क़ादरी

View profile & all 3 Poems / Stories