क्षुद्र श्रेष्ठता के अहसास और मशीनीकृत सोच ने ही
दुनिया में पनपाया है पूंजीवाद और
सिमटा दी है कुछ ही हाथों में
सारी औद्योगिक व व्यावसायिक शक्ति
इसी ने बनाया है
दुनिया की कुछ कौमों और देशों को सुविधा-संपन्न
तथा कुछ को ऊसर सा शोषित और उपेक्षित
लेकिन स्थायी नहीं होता है
कौमों का यह ऊसरपन
करुणा में डूबी भूमि की
अपारगम्य कठोर सतह के नीचे दबी
मिट्टी की एक उथल-पुथल
और उसका कुछ स्वभाव-परिवर्तन ही काफी है
इतिहास को दोबारा लिखे जाने हेतु
हमें मजबूर कर देने के लिए।
सम्पन्नता की माल्ट से युक्त
साम्राज्यवाद की शराब के नशे में झूमती कौमो!
सावधान हो जाओ!
मिट्टी की प्रकृति के बारे में
तुम्हारी यह बेखबरी ही
एक दिन तुम्हें मजबूर कर देगी
दुनिया की सारी ऊसर बना दी गई कौमों को
उनसे छीना गया
उपजाऊपन वापस लौटाने के लिए।
दुनिया में पनपाया है पूंजीवाद और
सिमटा दी है कुछ ही हाथों में
सारी औद्योगिक व व्यावसायिक शक्ति
इसी ने बनाया है
दुनिया की कुछ कौमों और देशों को सुविधा-संपन्न
तथा कुछ को ऊसर सा शोषित और उपेक्षित
लेकिन स्थायी नहीं होता है
कौमों का यह ऊसरपन
करुणा में डूबी भूमि की
अपारगम्य कठोर सतह के नीचे दबी
मिट्टी की एक उथल-पुथल
और उसका कुछ स्वभाव-परिवर्तन ही काफी है
इतिहास को दोबारा लिखे जाने हेतु
हमें मजबूर कर देने के लिए।
सम्पन्नता की माल्ट से युक्त
साम्राज्यवाद की शराब के नशे में झूमती कौमो!
सावधान हो जाओ!
मिट्टी की प्रकृति के बारे में
तुम्हारी यह बेखबरी ही
एक दिन तुम्हें मजबूर कर देगी
दुनिया की सारी ऊसर बना दी गई कौमों को
उनसे छीना गया
उपजाऊपन वापस लौटाने के लिए।








