...और तब वह उत्पन्न हुआ। वाक्य! अदृश्य गरिमा से दीप्त, पारदर्शी! वह आकाश
में अकेला था और आकाश उसमें एकाकी। वह अपने उच्चार की ओर बढ़ने लगा।
उच्चार की ओर जहाँ, उसे लगा, वह ठहर जा सकेगा। वह जाने लगा ओर जा नहीं
पाया। वह जितना जाता उतना ही बाक़ी रहता वह आकाश जिसमें वह जाता। वह
थका न हारा। बस ऐसे ही, सिर्फ़ ऐसे ही ठहर गया, उच्चार-पूर्व में आकाश में। वह
ठहरा है उच्चार पूर्व के आकाश में जहाँ वह, देखो तो सही, पाल वाली नाव की तरह
अपने निरंतर डूबने में तैर रहा है।








