प्रतीक्षा ठीक से नहीं हो पाती थी
मैं मिनट गिनते-गिनते
सेकेंड गिनने लगता था
फिर बढ़ती घबराहट में
सेकेंड से भी छोटा कुछ
फिर सिर्फ़ तेज़ साँसों की तरह
तुम्हारे न आने की गिनती सरपट भागने लगती थी
मेरी अँगुलियों पर
तुम्हारे आने की पहली आहट
पोंछ देती थी सब कुछ








