मुझे रोको यह कविता लिखने से
हर कविता की तरह यह भी
ले आने वाली है थोड़ा-सा सुख
और ढेर-सा अवसाद
यह भी बसाने वाली है
अपने अंतस के कोटरों में दुःख का
शरीर पहले मृतकों को
हर कविता की तरह यह भी
मुझे फुसलाकर ले जाने वाली है
मेरे असंख्य समापनों की ओर
मुझे रोको यह कविता लिखने से, रोको








