तुम्हारे और मेरे अलग होने में ही यह संसार जन्मा है जिसमें तुम और मैं कभी यहाँ,
कभी वहाँ मिलते हुए नज़र आ रहे हैं। तुम्हारे और मेरे अलग होने में ही राधा और
कृष्ण अलग हो गए हैं। राधा के अंगों की बिरह सोभा ही यह जगत है जिसमें मैं
और तुम पैदा हुए, जिसमें हमने साथ दुःख चुने, नक्षत्रों को आकाश से बीना और
सुबह होने तक उन्हें दुबारा वहीं चुपचाप जमा दिया।
ध्यान से टटोला, ये विरह के धागे हैं जिन्हें तुम्हारी अँगुलियाँ छू रही है, संसार नहीं।








