गायक के मरने के बाद भी उसकी आवाज़ जीवित रह जाती है पक्षियों के स्वरों में,
वृक्षों की साँसों में। चित्रकार देखता रहता है अपनी उदास आँखों से इस जगत को,
यहाँ से जाने के बाद भी। नर्तकी केंचुल की तरह छोड़ देती है कुछ भाव, कुछ
भंगिमाएँ हवा में तैरती हुई, अपने कूच करने से पहले। और लेखक? उसका क्या
बचता है उसके जाने के बाद?
लेखक के जाने के बाद उसका रोना बचा रहता है जिससे समय-समय पर भीग जाती
हैं उसकी इबारतों में से कुछ।








