राजधानी में बैल 1 - उदय प्रकाश

उदय प्रकाशउदय प्रकाश1 Sept 1951

1 min read · 12.4K reads

बादलों को सींग पर उठाए
खड़ा है आकाश की पुलक के नीचे

एक बूँद के अचानक गिरने से
देर तक सिहरती रहती है उसकी त्वचा

देखता हुआ उसे
भीगता हूँ मैं

देर तक ।
उदय प्रकाश
About the poet

उदय प्रकाश

View profile & all 58 Poems / Stories