तुम्हारे सेवा निवृत्त होने पर - तेज राम शर्मा

तेज राम शर्मातेज राम शर्मा25 Sept 1943

3 min read · 12.4K reads

लंबी यात्रा के बाद
आता है तुम्हारा पड़ाव
तुम्हें उतारते हुए
तुम्हें सौंपता हूँ
तुम्हारे पंख
दिगंत आकाश
तुम्हारे सपने
स्मरण करवाता हूँ तुम्हें
तुम्हारा ठौर-ठिकाना
आकाश के नीचे
पृथ्वी के छोर तक
तुम्हारे साम्राज्य जैसा
तुम्हारा नाम

उतरने की हड़बड़ी में
तुम अपनी भूल गए थे
तुम्हें तुम्हारा समय सौंपते हुए
अपने लिए चुरा लेता हूँ कुछ क्षण
सहेज कर रखता हूँ उन्हें
मोरपंख की तरह
किताब के दो पन्नों के बीच।
तेज राम शर्मा
About the poet

तेज राम शर्मा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like