इन्फ्लुएँजा से क्रोना तक

Tehzeeb Hafiतहज़ीब हाफ़ी

2 min read · 12.8K reads

कितना अर्सा लगा ना-उमीदी के पर्बत से पत्थर हटाते हुए
एक बिफरी हुई लहर को राम करते हुए
ना-ख़ुदाओं में अब पीछे कितने बचे हैं
रौशनी और अँधेरे की तफ़रीक़ में कितने लोगों ने आँखें गँवा दीं
कितनी सदियाँ सफ़र में गुज़ारीं
मगर आज फिर उस जगह हैं जहाँ से हमें अपनी माओं ने
रुख़्सत किया था
अपने सब से बड़े ख़्वाब को अपनी आँखों के आगे उजड़ते हुए
देखने से बुरा कुछ नहीं है
तेरी क़ुर्बत में या तुझ से दूरी पे जितनी गुज़ारी
तेरी चूड़ियों की क़सम ज़िंदगी दाएरों के सिवा कुछ नहीं है
कुहनियों से हमें अपना मुँह ढाँप कर खाँसने को बड़ों ने कहा था
तो हम उन पे हँसते थे और सोचते थे कि उन को टिशू-पेपरों की महक से एलर्जी है
लेकिन हमें ये पता ही नहीं था कि उन पे वो आफ़ात टूटी हैं
जिन का हमें इक सदी बा'द फिर सामना है
वबा के दिनों में किसे होश रहता है
किस हाथ को छोड़ना है किसे थामना है
इक रियाज़ी के उस्ताद ने अपने हाथों में परकार ले कर
ये दुनिया नहीं दायरा खींचना था
ख़ैर जो भी हुआ तुम भी पुरखों के नक़्श-ए-क़दम पर चलो
और अपनी हिफ़ाज़त करो
कुछ महीने तुम्हें अपने तस्मे नहीं बाँधने
इस से आगे तो तुम पे है तुम अपनी मंज़िल पे पहुँचो या फिर रास्तों में रहो
इस से पहले कि तुम अपने महबूब को वेंटीलेटर पे देखो
घरों में रहो

Tehzeeb Hafi
About the poet

Tehzeeb Hafi तहज़ीब हाफ़ी

नए अंदाज़ से भरपूर, जदीद और ख़ूबसूरत लब-ओ-लहजे के शायर तहज़ीब हाफ़ी 5 दिसंबर 1989 को रीतड़ा, तहसील तौंसा शरीफ़(ज़िला डेरा ग़ाज़ी ख़ान) में पैदा हुए। इन्होंने मेहरान यूनीवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनिरिंग करने के बाद बहावलपुर यूनीवर्सिटी से उर्दू में एम.ए किया। आजकल ल…

View profile & all 29 Poems / Stories

More from Tehzeeb Hafi

  1. तेरा चुप रहना मिरे ज़ेहन में क्या बैठ गया

    तेरा चुप रहना मिरे ज़ेहन में क्या बैठ गयाइतनी आवाज़ें तुझे दीं कि गला बैठ गया

    14.5K reads
  2. किसे ख़बर है कि उम्र बस उस पे ग़ौर करने में कट रही है

    किसे ख़बर है कि उम्र बस उस पे ग़ौर करने में कट रही हैकि ये उदासी हमारे जिस्मों से किस ख़ुशी में लिपट रही है

    13.0K reads
  3. पराई आग पे रोटी नहीं बनाऊँगा

    पराई आग पे रोटी नहीं बनाऊँगामैं भीग जाऊँगा छतरी नहीं बनाऊँगा

    13.4K reads
  4. ये एक बात समझने में रात हो गई है

    ये एक बात समझने में रात हो गई हैमैं उस से जीत गया हूँ कि मात हो गई है

    13.0K reads
  5. बता ऐ अब्र मुसावात क्यूँ नहीं करता

    बता ऐ अब्र मुसावात क्यूँ नहीं करताहमारे गाँव में बरसात क्यूँ नहीं करता

    12.8K reads

More Poetry & Stories You May Like