तस्वीर देहलवी के शेर

तस्वीर देहलवीतस्वीर देहलवी

1 min read · 12.4K reads

ऐसा तिरे फ़िराक़ में बीमार हो गया

मैं चारागर की जान को आज़ार हो गया


दिल उस चश्म को वो दिल-ए-ज़ार को

कि देखे है बीमार बीमार को


तमन्ना जो न रखता हो झुकाए वो नज़र किस से

उसे शादी ओ ग़म किस का उसे सूद ओ ज़रर किस से


वो कौन सी जफ़ा है कि जो तुम ने की नहीं

वो कौन सा सितम है जो मैं ने सहा नहीं


दिल को रो बैठे कि दिल ले के वो घर बैठ रहे

हम इधर बैठ रहे और वो उधर बैठ रहे

तस्वीर देहलवी
About the poet

तस्वीर देहलवी

उपनाम : 'तस्वीर देहलवी' मूल नाम : मियां बबन निधन : अलवर, राजस्थान

View profile & all 1 Poems / Stories