भीड़ भरी सड़कें सूनी

Tara SinghTara Singh10 Oct 1951

1 min read · 12.7K reads

भीड़ भरी सड़कें सूनी - सी लगती है

दूरी दर्पण से दुगनी सी लगती है


मेरे घर में पहले जैसा सब कुछ है

फिर भी कोई चीज गुमी सी लगती है


शब्द तुम्हीं हो मेरे गीतों , छन्दों के

गजल लिखूँ तो मुझे कमी सी लगती है


रिश्ता क्या है नहीं जानती मै तुमसे

तुम्हें देखकर पलक झुकी सी लगती है


सिवा तुम्हारे दिल नहीं छूता कोई शै

बिना तुम्हारे बीरानी सी लगती है


चाँद धरा की इश्कपरस्ती के मानिंद

मुझको 'तारा' दीवानी सी लगती है

Tara Singh
About the poet

Tara Singh

Tara Singh is a Hindi writer and poetess

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like