जय राष्ट्रीय निशान

Sohan Lal Dwivediसोहन लाल द्विवेदी

1 min read · 17.3K reads


जय राष्ट्रीय निशान!
जय राष्ट्रीय निशान!!!
लहर लहर तू मलय पवन में,
फहर फहर तू नील गगन में,
छहर छहर जग के आंगन में,
सबसे उच्च महान!
सबसे उच्च महान!
जय राष्ट्रीय निशान!!
जब तक एक रक्त कण तन में,

डिगे न तिल भर अपने प्रण में,हाहाकार मचावें रण में,
जननी की संतान
जय राष्ट्रीय निशान!
मस्तक पर शोभित हो रोली,
बढे शुरवीरों की टोली,
खेलें आज मरण की होली,
बूढे और जवान
बूढे और जवान!
जय राष्ट्रीय निशान!
मन में दीन-दुःखी की ममता,
हममें हो मरने की क्षमता,
मानव मानव में हो समता,
धनी गरीब समान
गूंजे नभ में तान
जय राष्ट्रीय निशान!
तेरा मेरा मेरुदंड हो कर में,
स्वतन्त्रता के महासमर में,
वज्र शक्ति बन व्यापे उस में,
दे दें जीवन-प्राण!
दे दें जीवन प्राण!
जय राष्ट्रीय निशान!!

Sohan Lal Dwivedi
About the poet

Sohan Lal Dwivedi सोहन लाल द्विवेदी

Sohan Lal Dwivedi (1906–1988) was an Indian poet, Gandhian and freedom fighter, known for his patriotic poems such as Tumhe Naman, a poem on Mahatma Gandhi, Ali Racho Chand, Khadi Geet, Giriraj, Nayanon ki Resham Dori se, Mathrubhumi, Prakriti Sandesh, Jay Ra…

View profile & all 14 Poems / Stories