ग़ज़ब है मुद्दई जो हो वही फिर मुद्दआ' ठहरे

शिव नारायण आरामशिव नारायण आराम10 Sept 1833 – 4 Sept 1898

1 min read · 12.4K reads

ग़ज़ब है मुद्दई जो हो वही फिर मुद्दआ' ठहरे

जो अपना दुश्मन-ए-दिल हो वही दिल की दवा ठहरे

वो चाहें जिस क़दर जौर-ओ-जफ़ा हम पर करें लेकिन

हमें तस्लीम लाज़िम है कि पाबंद-ए-रज़ा ठहरे

ये दुनिया इक सरा है इस को आख़िर छोड़ जाना है

अगर दो-चार दिन आकर यहाँ ठहरे तो क्या ठहरे

कटे हैं सर बहुत तेग़-ए-जफ़ा से बे-गुनाही के

अजब क्या है अगर क़ातिल का कूचा कर्बला ठहरे

इधर आने को हैं वो और उधर वक़्त-ए-सफ़र आया

अजब मुश्किल न वो आएँ न दम-भर को क़ज़ा ठहरे

उसी को ज़िंदगी का लुत्फ़ है इस दहर-ए-फ़ानी में

कि जो नज़दीक अच्छों के भला और बा-ख़ुदा ठहरे

क़ियाम अपना हो इस मेहनत-सरा-अ-दहर में क्यूँकर

जहाँ आफ़त ही आफ़त हो वहाँ 'आराम' क्या ठहरे

शिव नारायण आराम
About the poet

शिव नारायण आराम

मूल नाम : मुंशी शिव नारायण अकबराबादी जन्म : 10 Sep 1833 | आगरा, उत्तर प्रदेश निधन : 04 Sep 1898 आराम, राय बहादुर शिव नारायण(1834-1898)मिर्ज़ा ग़ालिब के शागिर्द थे। आगरा में पैदा हुए और आगरा कोलज में ता’लीम हासिल की। अंग्रेज़ी अच्छी जानते थे। कई सरकारी नौकरियाँ क…

View profile & all 2 Poems / Stories