हरचन्द मेरी कुव्वते-गुफ़्तार है महबूस

Sahir LudhianviSahir Ludhianvi8 Mar 1921

1 min read · 13.0K reads

हरचन्द मेरी कुव्वते-गुफ़्तार है महबूस,
खामोश मगर तब‍अए-खुद‍आरा नहीं होती।

मा‍अमूरा-ए-एहसास मे है हश्र-सा बर्पा,
इन्सान को तज़लील गंवारा नहीं होती।

नालां हूं मै बेदारी-ए-एहसास के हाथों,
दुनिया मेरे अफ़कार की दुनिया नहीं होती।

बेगाना-सिफ़त जादा-ए-मंज़िल से गुज़र जा,
हर चीज़ सजावारे-नज़ारा नहीं होती।

फ़ितरत की मशीयत भी बडी चीज है लेकिन,
फ़ितरत कभी बेबस का सहारा नहीं होती।

Sahir Ludhianvi
About the poet

Sahir Ludhianvi

Abdul Hayee (8 March 1921 – 25 October 1980), popularly known by his takhallus (pen name) Sahir Ludhianvi, was an Indian poet and film songs lyricist who wrote in the Hindi and Urdu languages. His work influenced Indian cinema, in particular Bollywood film. S…

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like