राजू और काजू - सफ़दर हाशमी

Safdar HashmiSafdar Hashmi12 Apr 1954 – 2 Jan 1989

1 min read · 12.8K reads

एक था राजू, एक था काजू
दोनों पक्के यार,
इक दूजे के थामे बाजू
जा पहुँचे बाजार!

भीड़ लगी थी धक्कम-धक्का
देखके रह गए हक्का-बक्का!
इधर-उधर वह लगे ताकने,
यहाँ झाँकने, वहाँ झाँकने!

इधर दूकानें, उधर दूकानें,
अंदर और बाहर दूकानें।
पटरी पर छोटी दूकानें,
बिल्डिंग में मोटी दूकानें।

सभी जगह पर भरे पड़े थे
दीए और पटाखे,
फुलझड़ियाँ, सुरीं, हवाइयाँ
गोले और चटाखे।

राजू ने लीं कुछ फुलझड़ियाँ
कुछ दीए, कुछ बाती,
बोला, ‘मुझको रंग-बिरंगी
बत्ती ही है भाती।’

काजू बोला, ‘हम तो भइया
लेंगे बम और गोले,
इतना शोर मचाएँगे कि
तोबा हर कोई बोले!’

दोनों घर को लौटे और
दोनों ने खेल चलाए,
एक ने बम के गोले छोड़े
एक ने दीप जलाए।

काजू के बम-गोले फटकर
मिनट में हो गए ख़ाक,
पर राजू के दीया-बाती
जले देर तक रात।

Safdar Hashmi
About the poet

Safdar Hashmi

सफ़दर हाशमी | Safdar Hashmi (12 April 1954 – 2 January 1989) was a communist playwright and director, best known for his work with street theatre in India. He was also an actor, lyricist, and theorist, and he is still considered an important voice in Indian p…

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like