राक़ीम लखनवी के शेर

राक़ीम लखनवीराक़ीम लखनवी

1 min read · 12.4K reads

कभी उन को मिलती नहीं कोई मंज़िल

बदलते हैं जो हर क़दम पर इरादे


उन के लिए उठाईं तबस्सुम की ज़हमतें

लेना पड़ा ख़ुशी का सहारा कभी कभी


ऐ चश्म-ए-इल्तिफ़ात के मारे हुए सँभल

ये हुस्न-ए-इत्तिफ़ाक़ है हुस्न-ए-नज़र नहीं


दम भर अगर नसीब हो फ़ुर्सत तो पोंछ लो

पेशानियों पे गर्द-ए-सफ़र है मुसाफ़िरो


सर्फ़-ए-सुजूद कर के जबीन-ए-नज़र को मैं

मेराज दे रहा हूँ तिरे संग-ए-दर को मैं

राक़ीम लखनवी
About the poet

राक़ीम लखनवी

उपनाम : 'राक़िम'

View profile & all 1 Poems / Stories