सुरक्षा की मोह में ही
सबसे पहले मरता है आदमी
अपने शरीर के इर्द-गिर्द
दीवारें ऊपर उठाता हुआ
मिट्टी के भिक्षा-पात्र
आगे, और आगे, और आगे बढ़ाता हुआ
गेहूँ और हथियारबन्द हवाई जहाज़ों के लिए
केवल मोहविहीन होकर ही
जबकि
नंगा, भूखा, बीमार आदमी
सुरक्षित होता है








