हाथ (अमृता शेरगिल के लिए )

Rajkamal ChoudharyRajkamal Choudhary13 Dec 1929

1 min read · 12.7K reads

वक़्त के ताबूत में सिमट नहीं पाते हैं
गर्म उसके सफ़ेद हाथ । लाल फूलों से
ढका पड़ा रहता है सिकुड़ा हुआ
उसका पूरा जिस्म एक अन्धेरे कोने में
ख़ासकर बुझी हुई आँखों के पीले
तालाब । ख़ासकर टूटे हुए स्तनों के
नीले स्तूप । लेकिन सफ़ेद उसके
गर्म हाथ ताबूत से बाहर थरथराते रहते
हैं ।

Rajkamal Choudhary
About the poet

Rajkamal Choudhary

Rajkamal Choudhary was an Indian poet, short story writer, novelist, critic and thinker in Maithili, Hindi and Bengali languages. He was known as "a bold leader of new poetry" and writer who "stands out differently" from most other experimentalists

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like