लगता है सब ठीक हो जायेगा

Raj ShekharRaj Shekhar

1 min read · 13.0K reads

लगता है सब ठीक हो जायेगा
पापा की ख़राब तबीयत,
जहानाबाद में सात की नृशंस हत्या,
फिर 12 जनवरी को अचानक
तुम्हारा बता देना कि
तुम अब मेरे साथ नहीं हो
लगता है सब टूट रहा है…
पर
जब मुसहर टोली में बजते
रेडियो पर
मैथिली लोकगीत की आवाज़ आती है
और मां जब फौरन से दाल छौंकती है
लगता है
सब ठीक हो जायेगा…

Raj Shekhar
About the poet

Raj Shekhar

Raj Shekhar is an Indian lyricist. He made his Bollywood debut as a lyricist with the 2011 film Tanu Weds Manu. He went on to write lyrics for other notable films including Tanu Weds Manu Returns, Tumbbad, Veere Di Wedding, Hichki, and Uri: The Surgical Strik…

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like