ये हादसा तो किसी दिन गुज़रने वाला था

Rahat IndoriRahat Indori1 Jan 1950 – 11 Aug 2020

1 min read · 24.3K reads

ये हादसा तो किसी दिन गुज़रने वाला था
मैं बच भी जाता तो इक रोज़ मरने वाला था

तेरे सलूक तेरी आगही की उम्र दराज़
मेरे अज़ीज़ मेरा ज़ख़्म भरने वाला था

बुलंदियों का नशा टूट कर बिखरने लगा
मेरा जहाज़ ज़मीन पर उतरने वाला था

मेरा नसीब मेरे हाथ काट गए वर्ना
मैं तेरी माँग में सिंदूर भरने वाला था

मेरे चिराग मेरी शब मेरी मुंडेरें हैं
मैं कब शरीर हवाओं से डरने वाला था

 

Rahat Indori
About the poet

Rahat Indori

Rahat Indori (born 1 January 1950) is an Indian Bollywood lyricist and Urdu language poet.[1] He is also a former professor of Urdu language and a painter. Prior to this he was a pedagogist of Urdu literature at Devi Ahilya University, Indore. Early life and…

View profile & all 31 Poems / Stories

More from Rahat Indori

  1. जो मेरा दोस्त भी है, मेरा हमनवा भी है

    जो मेरा दोस्त भी है, मेरा हमनवा भी हैवो शख्स, सिर्फ भला ही नहीं, बुरा भी है

    13.5K reads
  2. बुलाती है मगर जाने का नईं

    बुलाती है मगर जाने का नईंये दुनिया है इधर जाने का नईं

    15.4K reads
  3. मोम के पास कभी आग को लाकर देखूँ

    मोम के पास कभी आग को लाकर देखूँसोचता हूँ के तुझे हाथ लगा कर देखूँ

    16.1K reads
  4. रोज़ तारों को नुमाइश में खलल पड़ता हैं

    रोज़ तारों को नुमाइश में खलल पड़ता हैंचाँद पागल हैं अंधेरे में निकल पड़ता हैं

    13.9K reads
  5. वफ़ा को आज़माना चाहिए था, हमारा दिल दुखाना चाहिए था

    वफ़ा को आज़माना चाहिए था, हमारा दिल दुखाना चाहिए थाआना न आना मेरी मर्ज़ी है, तुमको तो बुलाना चाहिए था

    14.8K reads

More Poetry & Stories You May Like