थूहर's image
0219

थूहर

ShareBookmarks

नहीं हैं नीम, पीपल और बड़ के

बड़े-बड़े पेड

देवदारु की तो

कथा ही दूर छूट गई

दूर-दूर तक

चिलचिलाती धूप और

लीलने को बढ़ा आता रेत का सागर

सुरसा की तरह मुँह फैलाए

इस मरुस्थल से लड़ रहा है

एक अकेला थूहर!

Read More! Learn More!

Sootradhar