बिजूका

Radhavallabh Tripathiराधावल्लभ त्रिपाठी15 Feb 1949

1 min read · 12.6K reads

खेत में किसान चिल्लाता है
दूर तर गूँजती है उसकी पुकार
जिसे सुनकर झट से उड़ जाते हैं
खेत चुगने को उतरे पक्षी।
पर यह विचित्र है
कि खेत में खड़े बिजूके को देखकर
वे मँडराते तक नहीं आस-पास।

वह बिना कान के सुनता है
वह निर्निमेष देखता रहता है सब कुछ बिना नयन के
घड़े से बने उसके भेजे में
समाया हुआ है केवल अंधकार
फिर भी वह बैठा है प्रकाश का दूत बनकर
साधता हुआ हर काम
बिजूका जानता है कि कैसे चलती हैं सरकारें।

वह विकट मीमांसक की तरह
बिना मांस के मीमांसा करता रहता है
वह महावैयाकरण की तरह है
बिना बोले कर सकता है व्याख्या
वह अपने में लीन
अपना ही करता उपकार
वेदांत में जिसे कहते हैं एकपुरुष
कुछ उसके जैसा।

Radhavallabh Tripathi
About the poet

Radhavallabh Tripathi राधावल्लभ त्रिपाठी

राधावल्लभ त्रिपाठी (जन्म- 15 फ़रवरी, 1949, राजगढ़, मध्य प्रदेश) प्रसिद्ध साहित्यकार हैं। मुख्यत: वे संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं। उनके द्वारा रचित कविता-संग्रह 'संधानम्' के लिये उन्हें सन 1994 में 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' से…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य