बारिश में अहद तोड़ के गर मय-कशी हुई

Qamar JalaviQamar Jalavi1 Jan 1887 – 4 Oct 1968

1 min read · 12.6K reads

बारिश में अहद तोड़ के गर मय-कशी हुई

तौबा मरी फिरेगी कहाँ भीगती हुई

पेश आए लाख रंज अगर इक ख़ुशी हुई

पर्वरदिगार ये भी कोई ज़िंदगी हुई

अच्छा तो दोनों वक़्त मिले कोसिए हुज़ूर

फिर भी मरीज़-ए-ग़म की अगर ज़िंदगी हुई

ऐ अंदलीब अपने नशेमन की ख़ैर माँग

बिजली गई है सू-ए-चमन देखती हुई

देखो चराग़-ए-क़ब्र उसे क्या जवाब दे

आएगी शाम-ए-हिज्र मुझे पूछती हुई

क़ासिद उन्हीं को जा के दिया था हमारा ख़त

वो मिल गए थे उन से कोई बात भी हुई?

जब तक कि तेरी बज़्म में चलता रहेगा जाम

साक़ी रहेगी गर्दिश-ए-दौराँ रुकी हुई

माना कि उन से रात का वा'दा है ऐ 'क़मर'

कैसे वो आ सकेंगे अगर चाँदनी हुई

Qamar Jalavi
About the poet

Qamar Jalavi

Qamar Jalavi (Urdu: قمَر جلالوی ‎), (born Muhammad Husain and also known as Ustad Qamar Jalalvi) was a renowned Pakistani poet. He was born in Jalali near Aligarh, India in 1887, and died on 4 October 1968. After the creation of Pakistan in 1947, he moved to…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from Qamar Jalavi

  1. मिरा ख़ामोश रह कर भी उन्हें सब कुछ सुना देना

    मिरा ख़ामोश रह कर भी उन्हें सब कुछ सुना देनाज़बाँ से कुछ न कहना देख कर आँसू बहा देना

    12.6K reads
  2. सज्दे तिरे कहने से मैं कर लूँ भी तो क्या हो

    सज्दे तिरे कहने से मैं कर लूँ भी तो क्या होतू ऐ बुत-ए-काफ़िर न ख़ुदा है न ख़ुदा हो

    12.6K reads
  3. शैख़ आख़िर ये सुराही है कोई ख़ुम तो नहीं

    शैख़ आख़िर ये सुराही है कोई ख़ुम तो नहींऔर भी बैठे हैं महफ़िल में हमीं तुम तो नहीं

    12.6K reads
  4. तुम को हम ख़ाक-नशीनों का ख़याल आने तक

    तुम को हम ख़ाक-नशीनों का ख़याल आने तकशहर तो शहर बदल जाएँगे वीराने तक

    12.6K reads
  5. मूसा समझे थे अरमाँ निकल जाएगा

    मूसा समझे थे अरमाँ निकल जाएगाये ख़बर ही न थी तूर जल जाएगा

    12.8K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी