व्याकुलता के विरुद्ध - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

मेरी घड़ी में
जागता है तुम्हारा समय
मेरी साँसों में
तुम्हारी साँसें।

अपनी आँखों को
जोड़ दिया है तुम्हारी आँखों से
जी जुड़ाने के लिए।

तुम्हारी महक को
बचा लाई हूँ सामानों में
कि वे स्वप्न बन गए
और कमरे में तुम्हारी पहचान की सुगंध
अकेलेपन की घुटन के विरुद्ध है।

तुम्हारे सामान मेरे सामानों को
अपनी पहचान दे रहे हैं,
तुम्हारी हथेली की तरह।

मेरा प्रेम
धरती के अनोखे
पुष्प-वृक्ष की तरह
खिला है तुम्हारे भीतर

आँखें
अपना चेहरा
देखना चाहती हैं
तुम्हारी आँखों के प्यार में।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like