सूरीनाम नदी तट पर गंगा - १ - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

एक नदी से
मिलती है एक नदी
और खामोश हो जाती है।

नदी की आंखों में
देखती है एक नदी
और रो पड़ती है।

नदी बहकर आती है
और बहाकर ले जाती है आंखों को
मन की नदी की ओर।

सूरीनामी नदी
आंखों में समा जाती है
मन के समुदर् में
गंगा की तलाश में।

सूरीनामी नदी
शब्द-नदी की तरह मिलती है
और अर्थ-सरिता की तरह मिल जाती है
मन की गंगा में
गंगा होने के लिए।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories