साधक की तरह - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

आँखों में रखी हैं तुम्हारी तस्वीरें
मेरी आँखें तुम्हारा ही एलबम हैं।

प्रेम की आवाज गूँजती और बजती है
भीतर-ही-भीतर नए राग की तरह
रागालाप में लगी रहती है निरंतर
साधक की तरह।

धड़कनों में धड़कती हैं
तुम्हारी ही धड़कनें
साँसों में प्रणय-साधना अविचल

खजुराहो के शिल्पी की तरह
गढ़ी है एक प्रणय-प्रतिमा जीवंत
जिसे अपनी आँखों से
अनावृत्त किया है तुमने
मेरी आँखों में।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories