शब्दों की आवाज़ - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

शब्दों से
पुकारती हूँ तुम्हें
तुम्हारे शब्द
सुनते हैं मेरी गुहार

तुम्हारी हथेलियों से
शब्द बनकर उतरी हुई
हार्दिक संवेदनाएँ
अवतरित होती हैं
आहत वक्ष-भीतर
अकेलेपन के विरुद्ध

बचपन में साध-साधकर
सुलेख लिखी हुई कापियों के कागज़ से
कभी नाव, कभी हवाई जहाज
बनाने वाली ऊँगलियाँ
लिखती हैं चिट्ठियाँ

हवाई-यात्रा करते हुए शब्द
विश्व के कई देशों की धरती और ध्वजा को
छूते हुए लिखते हैं
संबंधों का इतिहास
संयोग-सुख और वियोग-सन्ताप

तुम्हारे संकल्पित शब्द
अंतरिक्ष के भीतर
गोताखोरी करते हुए
डूब जाते हैं मेरे भीतर
अकेलेपन के विरुद्ध
सलोने संयोग की प्रतीक्षा में।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories