पुनर्जन्म का सुख - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

वह मुझे सुनता है
अपने पहले प्यार की तरह
वह मुझसे खेलता है
बचपन की यादों की तरह

वह मुझे खिलाता है
अपने सुख का पहला कौर
वह मुझे देखता है
अपने भविष्य की तरह
वह मुझे सहेजता है
अपनी हथेलियों की तरह
वह मुझे चूमता है
अपने अनमोल सपने की तरह
वह मेरे मौन को पढ़ता है
सबसे सशक्त संवाद की तरह
वह मुझे रचता है अपने प्यार से
वह मुझे देता है पुनर्जन्म का सुख
अपनी संतान को जन्म देने से पहले
वह मुझमें जनमाता है प्यार
सारी स्तब्ध गति के बावजूद
मैं उस तरह नहीं चल रही
जैसे दुनिया दौड़ रही है
क्योंकि
मैं जानती हूँ
जहाँ गति होती है
वहां गहराई नहीं होती है बहुत।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories