ओठों पर शंख - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

1 min read · 12.4K reads

काग़ज़ पर शब्द
जैसे
ओठों पर शंख।

मेरा मन
तुम्हारी स्मृतियों की
जीवन्त पुस्तक ।

ईश्वर ने
हम दोनों में
बचाया है—प्रेम
और हम दोनों ने
प्रेम में ईश्वर… ।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like