नरम ख़ामोशी - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

प्रेम
अनुभूतियों का अन्वेषक है
प्रेम
अपने जीवन में
रचा है — नया जीवन

खोजता है —
स्नेह-सृजन के नूतन स्रोत

प्रेमानुभूति का तरल-पथ
अभिव्यक्ति की नरम ख़ामोशी
अनुभूति का मौनानन्द
अनकहा —
पर भीतर-ही-भीतर
सब कुछ कहता हुआ
जिसे पहली बार सुनती है — आत्मा
और समझ पाती है —
प्रेम-सुख का अर्थ
जो
देह से उपजता है
देह से परे जाकर
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like