मकान का घर - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

उम्र
पकड़ती है — कमर
फिसलती हुई
खेलती है — पीठ के मैदान में
और धँसा देती है — देह

बुढ़ापा
बैठता है — कंधे पर
पकड़ता है गला
और चेहरे को कसता है
अपने पंजे के भीतर

उम्र का शिकंजा
अपनी रगड़ से चेहरे पर
बनाता है — बुढ़ापे का जाल
खुरचता है यौवन की चमक
और चिपकाता है — झुर्रियों का जाल
जिसमें समेटकर
ले जाती है — मृत्यु
उसे
सबसे बेख़बर लोक में ।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories