ईश्वरानंद - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

मैं तुम्हारे प्रेम का धान्य हूँ
और तुम
हृदय का विश्वास

तुम्हारी स्मृति-कुठले में
संचित उपजाए अन्न की तरह हूँ
अपनी अंत:सलिला में
रूपवान मछली की तरह
तैरने देना चाहते हो मुझे ।

तुम जीना चाहते हो मुझ में
प्रेम का सौंदर्य
और मैं पाना चाहती हूँ
सौंदर्य-सुख !

जीवन का विलक्षण आनन्द— प्रेम
धर्म के लिए ईश्वरानंद है जो ।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like