अंतरंग साँस - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

तुम्हारा प्यार
मेरे प्यार का आदर्श है।
बादलों से बादलों में
क्षितिज की तरह बन गए हैं
हम दोनों।

प्यार में
समुद्र हुए हम दोनों
क्षितिज हैं सागर के।

प्यार में
समुद्र को पीता है आकाश
आकाश को जीता है समुद्र
वैसे ही
तुम मुझे
अपने कोमलतम क्षणों में

तुम्हारे प्यार की परिधि
मेरी सीमा और संसार...।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories