अनाम ‘वह के लिए - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

 वह
हमेशा जागती रहती है
नदी की तरह

वह
हमेशा खड़ी रहती है
पहाड़ की तरह

वह
हमेशा चलती रहती है
हवा की तरह

वह अपने भीतर
कभी अपनी ॠतुएँ
नहीं देख पाती है

वह
अपनी ही नदी में
कभी नहीं नहा पाती है

वह
अपने ही स्वाद को
कभी नहीं चख पाती है ।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories