अनगिनत नदियाँ - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

प्रेम के हठ योग में
जाग्रत है
प्रेम की कुंडलिनी।

रंध्र-रंध्र में
सिद्ध है साधना।

पोर-पोर
बना है अमृत-कुंड।

प्रणय-सुषमा
प्रस्फुटित है सुषुम्ना नाड़ी में
कि देह में
प्रवाहित हैं अनगिनत नदियाँ।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories