काश कि पहले लिखी जातीं ये कविताएं-1 - प्रियदर्शन

प्रियदर्शनप्रियदर्शन24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

वह एक उजली नाव थी जो गहरे आसमान में तैर रही थी
चांदनी की झिलमिल पतवार लेकर कोई तारा उसे खे रहा था
आकाशगंगाएं गहरी नींद में थीं
अपनी सुदूर जमगग उपस्थिति से बेख़बर
रात इतनी चमकदार थी कि काला आईना बन गई थी
समय समय नहीं था एक सम्मोहन था जिसमें जड़ा हुआ था यह सारा दृश्य

यह प्रेम का पल था
जिसका जादू टूटा तो सारे आईने टूट गए।
प्रियदर्शन
About the poet

प्रियदर्शन

View profile & all 60 Poems / Stories