संपत्ति प्रमाणपत्र - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

2 min read · 12.4K reads

प्रमाणित किया जाता है
कि ये जो ऊँचे पद ऊँचे क़द वाले जनसेवक

यह थैला यह कुरता
यह चश्मा यह जूता
यह घड़ी और छाता

बस
यही
इनकी
अपनी संपत्ति

और जो ये बागान दुकान
बंगले गाड़ियाँ आलिशान
कारोबार बाज़ार भंडार
खेत बधार अकूत अपार

सब औरों का है
बात मानें
यक़ीन करें

और नहीं तो भला आप
क्या कर लेंगे…?
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories