झाँइयाँ - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

2 min read · 12.4K reads

टूटे तारों की धूल
चोट से पड़ा थक्का
काजल रूठा हुआ

पलकों की परछाइयाँ हैं ये
दिए तले का अन्धेरा

गहरी सोच की आँच
जागे स्वप्न का दंश
स्मृति की पंखुड़ियाँ कुम्हलाई
सियाही लेखनी से ढलकी हुई...

तुम्हारी आँखों के क़रीब रहना चाहा था
पर इस तरह तो नहीं।
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories