भेंट - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

2 min read · 12.4K reads

मेरी प्रतीक्षा है मेरा स्वप्न

सब कुछ अच्छा-अच्छा
सोच कर रखता तुम्हारी अगवानी के लिए

पर तुम आते
और टूट जाता बाँध
बह निकलता
जिस तरह हूँ जैसा

बुरा न मानना
हमेशा के लिए
मत रूठना
माफ़ कर देना
इस बार भर

कर सकूँ
सब सोचा
सब सही

एक वसर और
फिर आना ज़रूर...
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories