बहन के घर - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

2 min read · 12.4K reads

मैं तो हुई तबाह तबाह

कुछ भी करने देते हैं कब
हैं शैतान तीन-तीन
फिर भी कैसे-कैसे कर यह
कुछ मीठा कुछ-कुछ नमकीन

देखो बना रखा था आकर
तुम पाओगे
जाने लगा किस तरह मुझको
तुम आओगे

लाती बहन थाल में क्‍या-क्‍या
खाता खूब सराह सराह...
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories