जल्दी करो भाई - प्रयाग शुक्ल

प्रयाग शुक्लप्रयाग शुक्ल28 Sept 1940

3 min read · 12.4K reads

जल्दी करो, जल्दी करो
जल्दी करो भाई।
ऊँट की सवारी है
मेले में आई!
हाथी पे चढ़ना तो
हाथी भी आया,
चलो-चलो हाथी का
साथी भी आया।
जल्दी करो, जल्दी करो
आज तुम पढ़ाई,
मेले से पहले है
थोड़ी चढ़ाई!
थोड़ी चढ़ाई,
जल्दी करो, जल्दी करो,
जल्दी करो भाई!

बंदर का नाच
और भालू का नाच,
डुगडुग डुगडुग डुगडुग
भालू का नाच।
बड़े-बड़े झूले हैं
बड़े-बड़े खेल,
चलती है एक वहाँ
छोटी-सी रेल।
सुनो-सुनो पड़ती है
सीटी सुनाई!
सीटी सुनाई
जल्दी करो, जल्दी करो
जल्दी करो भाई!

-साभार: पराग, मार्च, 1978, 75
प्रयाग शुक्ल
About the poet

प्रयाग शुक्ल

View profile & all 27 Poems / Stories