बरसात - प्रयाग शुक्ल

प्रयाग शुक्लप्रयाग शुक्ल28 Sept 1940

3 min read · 12.4K reads

एक दिन अचानक चौंक कर, दुपहर
की नींद के बाद हम देखते हैं,
बदल दिया है बहुत-कुछ बरसात ने।
हम देखते हैं धूप, छाया के साथ
सामने की खाली पड़ी जगह की घास,
दूर-पास के पेड़-पौधे, घने काले होने
की हद तक हरे।
रह-रह कर चलती हवा में हम
देखते हैं खिड़की से :
सहसा तन कर सीधे, आँखें फैलाते
जैसे किसी नए अनुभव की ओर
लगाए, कान भी। सुनते हुए बहुत-कुछ--
मेज़ पर रखी चाय के साथ
बैठे चुपचाप, सोचते क्या तुमने भी
वही सुना, देखा
जो मैंने।
प्रयाग शुक्ल
About the poet

प्रयाग शुक्ल

View profile & all 27 Poems / Stories