वहां हवा रही होगी - प्रमोद जोशी

प्रमोद जोशीप्रमोद जोशी20 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

मैं नदी का नाम नहीं जानना चाहता

रास्ते में कोई नदी मिल जाए
और उसका नाम
आपको ज्ञात हो
तो आनन्द रह ही जाता है कितना !
डूबकी लगाने का
पाप-पुण्य परिचित व तय
पार करें, न करें
उसकी गहराई के इतिहास का भय !

किसी नदी का नाम
कुछ न बोले
केवल आप देखें
वहाँ वह कहाँ-कहाँ से
कैसे-कैसे गुज़रती है

जिस समय
वह मिलती है किसी सागर के साम्य में
उस समय भी
किसी शिखर से जुड़ी !

कहीं बीच में
आप नदी में
या वह अनाम अज्ञात नदी आप में
आपको भरती हुई पूरी
बनाती अथाह अजस्र

वहाँ से आगे
अक्षत
भरे नए
आप मिलें
बिछुड़ें
हर से
उसी नदी की तरह ।
प्रमोद जोशी
About the poet

प्रमोद जोशी

View profile & all 3 Poems / Stories