याद का पानी - प्रभात

प्रभातप्रभात

2 min read · 12.4K reads

समन्दरों से मरुस्थल की
मुलाक़ात का पानी
झर जाए बदलियों से
बरसात का पानी

रूंखों में है उदासी
ख़ामोश है पहाड़ी
खेतों में घनी चुप्पी
धूलों से भरी झाड़ी

धरती के नहाने की
आवाज़ का पानी
झर जाए बदलियों से
बरसात का पानी
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories