विरक्ति - प्रभात

प्रभातप्रभात

3 min read · 12.4K reads

जब तुम विरक्त हुए
तुम्हारे भीतर इस अहसास के लिए
जगह बनाना मुमकिन नहीं रहा होगा
कि तुम विरक्त हो रहे हो
बाद में परिभाषित हुआ होगा कि तुम विरक्त हो
अकेलेपन टूटन असहायता और घुटन ने जब
धीरे-धीरे बंजर किया होगा तुम्हारा जीवन
तुमने जीवन की भूमि बदलने के बारे में सोचा होगा
जीवन के लिए दूसरी भूमि की तलाश में तुमने पाई होगी
यह अकेले आदमी की बस्ती
जिसे कहा जा रहा है विरक्ति
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories