शाम - प्रभात

प्रभातप्रभात

2 min read · 12.4K reads

धीमा पड़ गया है सुनने और देखने के कारख़ाने का संगीत
मंद पड़ गई है पेड़ों की सरसराहट की रोशनी
आपस में मिल गए हैं दुनिया की सभी नदियों के किनारे
पृथ्वी महसूस कर रही है आसमान का स्पर्श
नीले अँधेरे के कुरछुल में रात ला रही है सितारे की आग
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories