पटरियाँ - प्रभात

प्रभातप्रभात

1 min read · 12.4K reads

पटरियों को कँपाती हुई आती हैं रेलें
चली जाती हैं
धड़धड़ाते हुए

काँपकर
रह जाती हैं पटरियाँ
करती हैं प्रतीक्षा
उनके फिर आने की
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories