अपना घर - प्रभाकिरण जैन

प्रभाकिरण जैनप्रभाकिरण जैन30 Sept 1963

2 min read · 12.3K reads

माँ, क्या हो सकता है ऐसा
जादू वाला घर हो अपना,
जहाँ धूप हो उसी दिशा में
घर का दरवाजा हो अपना?

हो न अँधेरा, रहे उजाला
जहाँ बना हो अपना घर,
माँ, बतलाऊँ सच्ची-सच्ची
मुझे रात को लगता डर।
प्रभाकिरण जैन
About the poet

प्रभाकिरण जैन

View profile & all 1 Poems / Stories