सीवर लाइन - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

4 min read · 12.4K reads

एक आदमी सीवर लाइन में
काम करने उतरता है
और वापस नहीं लौटता है
उसके पीछे दूसरा आदमी उतरता है
वह भी वापस नहीं लौटता
तीसरा उतरता है
तीसरा भी वापस नहीं लौटता

हमारा रूका हुआ मल बहाने
मल में उतरे कितने ही आदमी
मल में फँसकर रह जाते हैं
हमारे मल में लिथड़ी
उनकी लाशें बाहर निकलती हैं
जो वापस लौट आते हैं
उन्हे देखकर अचंभा होता है

हमारे पेट में रहते-रहते मल भी
हमारे जैसा हो गया है
वहाँ भी उनकी देह से लिपटकर
उन्हें जीते जी मार देने का
वह कोई अवसर नहीं छोड़ता

मल तसले से रिसकर देह पर
टपकते हुए चलने और
सिर पर सवार रहने का
सामंती संस्कार भूलता नहीं
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories